Breaking News

बिल्सी में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी का जोरदार स्वागत, कल्याण सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बिल्सी। भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी के विधानसभा क्षेत्र बिल्सी में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में उझानी नगर स्थित स्व. बाबूजी कल्याण सिंह चौक एवं कछला चौराहे पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

स्वागत कार्यक्रम से पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी ने स्व. बाबूजी कल्याण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाबूजी उनके आदर्श हैं और उनके सिद्धांत तथा संघर्ष आज भी सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देते हैं।

विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि स्व. बाबूजी कल्याण सिंह कर्तव्यनिष्ठ और धर्मनिष्ठ व्यक्तित्व के धनी थे। उनके जीवन से संगठन और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा लेकर सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए कार्य करना चाहिए।

इसके बाद कछला चौराहे पर क्षेत्रीय अध्यक्ष का पुष्पमालाओं, ढोल-नगाड़ों और पार्टी के नारों के बीच भव्य स्वागत किया गया। अपने संबोधन में पूरनलाल लोधी ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर, चेयरमैन कछला जगदीश लोनिया, ब्लॉक प्रमुख उझानी शिशुपाल शाक्य, सत्यवीर सिंह, नवनीत कुमार शाक्य, मुनीश राघव, राजेश कुमार सिंह, गिरीश पाल सिसोदिया, सचिन अग्रवाल, राहुल देव शाक्य, उपदेश चौहान, आदित्य माहेश्वरी, मोहित तोमर, आनंद मिश्रा, ज्ञानचंद्र शाक्य, चन्दगी राम शाक्य, मोहित गुप्ता, मोरसिंह लोधी, मुकेश तोमर, सुनील शाक्य, विपिन शर्मा, सुखपाल वर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उसावां में शिक्षकों को संचारी रोगों से बचाव का दिया गया प्रशिक्षण

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल उसावां, अमर प्रभात। ब्लॉक संसाधन केंद्र उसावां में प्राथमिक एवं …

error: Content is protected !!