Breaking News

सिद्ध बाबा इण्टर कॉलेज शरह बरौलिया में प्रबन्ध समिति के चुनाव में अमित पाठक प्रबन्धक व रणवीर सिंह अध्यक्ष निर्वाचित*

Spread the love

*
संवाददाता आई एम खान
बिसौली- सिद्ध बाबा इण्टर कॉलेज, शरह बरौलिया, की प्रबन्ध समिति का चुनाव रविवार 05 जुलाई को जिला विद्यालय निरीक्षक बदायूँ के निर्देशानुसार विभाग द्वारा नियुक्त पीठासीन अधिकारी सुरेन्द्र पाल सिंह, प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कॉलेज गभियाई की देखरेख में सम्पन्न हुआ। प्रबंध समिति की बैठक में सर्वसम्मति से अमित पाठक प्रबन्धक चौधरी रनवीर सिंह अध्यक्ष,डॉ सुरेंद्र पाल सिंह उपाध्यक्ष,श्यामपाल पाठक उप प्रबन्धक,विपिन शर्मा कोषाध्यक्ष,संजीव शर्मा,ओमवीर शर्मा,डा राजीव कुमार पाठक ,राजेश कुमार,प्रवीन कुमार ,रनवीर सिंह,वेदराम सिंह सदस्य,राजकुमार शर्मा प्रधानाचार्य प्रतिनिधि सदस्य,नीरजचौहान व विपलव भारती अध्यापक प्रतिनिधि चुने गए।
नवनिर्वाचित प्रबन्धक अमित पाठक ने कहा कि नई समिति का मुख्य लक्ष्य कॉलेज में शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ करना, छात्र अनुशासन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना है।
अध्यक्ष चौधरी रणवीर सिंह ने विधालय के विकास के लिए हर तरह के सहयोग की बात कही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

29 जून यानी कल भागीरथी घाट कछला मे होगी भब्य दिब्य महागंगा आरती

Spread the love भागीरथी घाट कछ्ला मे बगरैन के समाजसेवियो द्वारा भब्य गंगा आरती का …

error: Content is protected !!