बदायूं। विश्व हिंदू परिषद के कार्य विभाग, बजरंग दल, सत्संग, समरसता एवं विधि प्रकोष्ठ की प्रांत स्तरीय बैठक सोमवार को द पर्ल में आयोजित हुई। बैठक में वर्षभर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों का वार्षिक कैलेंडर तैयार किया गया तथा संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई।
बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए प्रांत मंत्री अनुज कुमार ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद प्रत्येक वर्ष संगठन की कार्यपद्धति के अनुरूप वार्षिक कार्ययोजना तैयार करती है। उन्होंने कहा कि संगठन के निर्धारित कार्यक्रमों के साथ प्रांत स्तर की आवश्यकताओं को जोड़ते हुए पूरे वर्ष की कार्ययोजना बनाई जाती है, ताकि संगठन के उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सके और समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच बढ़ाई जा सके।
बैठक में प्रांत समरसता प्रमुख राजकुमार सिंह, प्रांत संपर्क प्रमुख (समरसता विभाग) प्रवीण पाराशर, प्रांत संयोजक विधि प्रकोष्ठ प्रियम सिंह, प्रांत सह संयोजक विधि प्रकोष्ठ दिग्विजयनाथ तिवारी, प्रांत संयोजक बजरंग दल हरीश प्रजापति, प्रांत मिलन प्रमुख अंकित मिश्रा, विद्यार्थी प्रमुख बांटी ठाकुर, बलोपासना प्रमुख देवदार सिंह, सुरक्षा प्रमुख मोहित गुप्ता, गौरक्षा प्रमुख कृष्ण गंगवार तथा प्रांत सह सत्संग प्रमुख सहित विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे।
स्थानीय व्यवस्था की जिम्मेदारी संगठन मंत्री योगेश पाठक, जिला मंत्री विनय प्रताप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष नीरज कोचर, जिला सहमंत्री राजेश बाबू, राजीव साहू, नीरज शर्मा और राजेश सपड़ा ने संभाली।
प्रांत स्तरीय बैठक के उपरांत बदायूं और बिसौली जिले के कार्यकर्ताओं की अलग बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रांत मंत्री अनुज कुमार, प्रांत संयोजक हरीश प्रजापति और प्रांत मिलन प्रमुख अंकित मिश्रा ने आगामी बजरंग दल सेवा सप्ताह की तैयारियों एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की। बैठक में बिसौली जिला अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, जिला संयोजक अर्पित सहित दोनों जिलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Budaun Amarprabhat