Breaking News

बिल्सी पुलिस ने चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, चोरी का सामान बरामद

Spread the love

बिल्सी (बदायूं)। बिल्सी थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया लैपटॉप, प्रिंटर, इनवर्टर, बैटरी और की-बोर्ड बरामद किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिल्सी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम वैन जाने वाले मार्ग से अरुण पुत्र संजीव निवासी हरगनपुर थाना बिल्सी तथा अरविन्द्र सोलंकी पुत्र रमेशपाल, हाल निवासी उझानी, को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार 4 जुलाई को रोहित कुमार सिंह निवासी कस्बा बिल्सी ने तहरीर देकर बताया था कि उनकी एयरटेल डिस्ट्रीब्यूटर की दुकान से लैपटॉप, प्रिंटर, इनवर्टर, बैटरी और की-बोर्ड चोरी हो गया था। तहरीर के आधार पर थाना बिल्सी में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस का कहना है कि विवेचना के दौरान दोनों आरोपियों के नाम प्रकाश में आए। गिरफ्तारी के बाद उनके कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सचिन कुमार एवं थाना बिल्सी पुलिस की टीम शामिल रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कछला गंगा घाट पर उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा घाट

Spread the love भागीरथ और कश्यप घाट पर श्रद्धालुओं ने किया गंगास्नान, हवन-पूजन और भजन-कीर्तन; …