Breaking News

विधायक ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दि

Spread the love

संवाददाता आई एम खान

बिसौली। वन महोत्सव के तहत एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय विधायक आशुतोष मौर्या के आवास परिसर पर किया गया। विधायक ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बढ़ता पर्यावरण प्रदूषण और घटना हरित क्षेत्र आज पूरी दुनिया के लिए गंभीर चिंता का विषय है। ऐसे में अधिक से अधिक पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और नियमित देखभाल भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने लोगों से प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने और उसे वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया। क्षेत्रीय वन अधिकारी मनोज सिंह ने बताया कि वन महोत्सव के दौरान तहसील क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है, तथा जनसहभागिता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ का संदेश जन-जन तक पहुंचाने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। इस दौरान हरि ओम पाराशरी, घनश्याम माहेश्वरी, बीजेपी नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, नीटू पाल, सोनू मिश्रा, शिवम शंखधार, सुनील सिंह, रितेश सिंह, राधेश्याम सागर, राहुल सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, संजय प्रताप सिंह, दिनेश राजपूत आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नशामुक्त युवा ही राष्ट्र की असली शक्ति : संजीव कुमार शर्मा

Spread the loveउझानी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र पर नशामुक्त भारत …