Breaking News

सतीश प्रेमी ने शोक संतप्त परिवारों से मिलकर जताई संवेदना

Spread the love

संवाददाता आई एम खान

बिसौली। विधानसभा क्षेत्र की नगर पंचायत फैजगंज में कुलदीप जाटव एवं संजीव सागर के निधन की सूचना पर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (भारत सरकार) के पूर्व प्रदेश कॉर्डिनेटर सतीश प्रेमी उनके आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

उन्होंने परिजनों का ढांढस बंधाते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकाकुल परिवारों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में सभी लोग पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं।

इस अवसर पर एडवोकेट कपिल, गौरव कुमार, प्रकाश प्रजापति, पाले अली, अनमोल सागर, मुकेश पाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ट्रक खंती में पलटा, चालक गंभीर घायल

Spread the loveबिल्सी। बदायूं के बिल्सी-वजीरगंज मार्ग पर मूसापुर गांव के पास रविवार को हादसा …