Breaking News

बदायूं पुलिस महकमे में फेरबदल, कई सीओ के कार्यक्षेत्र बदले

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूं। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने पुलिस उपाधीक्षकों (सीओ) के कार्यक्षेत्र एवं दायित्वों में बदलाव संबंधी आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार सीओ दातागंज राहुल पाण्डेय को अब क्षेत्राधिकारी नगर का दायित्व सौंपा गया है। उनके पास पुलिस उपाधीक्षक लाइन, यातायात एवं मीडिया प्रबंधन की जिम्मेदारी भी रहेगी। साथ ही उन्हें सीओ उझानी का लिंक अधिकारी बनाया गया है।

सीओ उझानी सुनील कुमार सिंह को अब क्षेत्राधिकारी उझानी के साथ पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय, चुनाव, पुलिस परामर्श बोर्ड, विशेष जांच प्रकोष्ठ, शिकायत प्रकोष्ठ, जिला अपराध अभिलेख ब्यूरो, फील्ड यूनिट तथा चुनाव सेल के कार्यों का पर्यवेक्षण सौंपा गया है। उन्हें सीओ दातागंज का लिंक अधिकारी भी नामित किया गया है।

इसी प्रकार पुलिस उपाधीक्षक आशुतोष सिंह को क्षेत्राधिकारी दातागंज का कार्यभार दिया गया है। उनके अधीन दातागंज, अलापुर, हजरतपुर और उझानी क्षेत्र की कानून व्यवस्था का पर्यवेक्षण रहेगा। उन्हें सीओ नगर का लिंक अधिकारी बनाया गया है।

वहीं सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव को बिसौली क्षेत्र के साथ पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय का दायित्व सौंपा गया है तथा उन्हें सीओ सहसवान का लिंक अधिकारी नामित किया गया है।

सीओ बिल्सी आलोक सिद्धू को बिल्सी, इस्लामनगर और उघैती क्षेत्र की कानून व्यवस्था के साथ पुलिस उपाधीक्षक अपराध एवं जिला साइबर क्राइम सेल का पर्यवेक्षण सौंपा गया है। उन्हें सीओ बिसौली का लिंक अधिकारी बनाया गया है।

एसएसपी ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती के अनुरूप कार्यभार ग्रहण कर आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. त्रिवेन्द्र कुमार सिंह को मिला स्वामी विवेकानंद राष्ट्र गौरव सम्मान

Spread the loveउझानी। क्रांतिधरा मेरठ में आयोजित सम्मान समारोह में एपीएम पीजी कॉलेज, उझानी के …