Breaking News

आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंसों की मौत, पशुपालक ने मांगा मुआवजा

Spread the love

संवाददाता सुख देवी
कछला (बदायूं)। कछला क्षेत्र में मंगलवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंसों की मौत हो गई। घटना के बाद पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

नगर के वार्ड संख्या-6 बहोरा नगला निवासी शेर सिंह पुत्र लालमन सिंह अपनी भैंसों को जंगल में चराने गए थे। शाम करीब छह बजे अचानक मौसम खराब होने के दौरान आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से उनकी दो भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। मृत भैंसों में एक गर्भवती थी, जिसका जल्द ही प्रसव होने वाला था।

घटना की सूचना मिलने पर पशुधन प्रसार अधिकारी शिवेंद्र चौहान मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पशुपालक ने मृत भैंसों का पोस्टमार्टम कराकर शासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।

पशुधन प्रसार अधिकारी शिवेंद्र चौहान ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों भैंसों की मौत आकाशीय बिजली गिरने से हुई है। नियमानुसार पोस्टमार्टम कराकर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मादक पदार्थ तस्करों पर पुलिस का शिकंजा: 1 किलो अफीम और स्विफ्ट कार के साथ 2 गिरफ्तार

Spread the loveवजीरगंज। मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री की रोकथाम के लिए चलाए …