Breaking News

हर बच्चा स्कूल पहुंचे’ का संदेश लेकर निकली जागरूकता रैली, स्कूल चलो अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूं। जिले में शैक्षिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत संचालित स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण को बुधवार को नई ऊर्जा मिली। कलेक्ट्रेट परिसर से सदर विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, एमएलसी प्रतिनिधि और जिलाधिकारी ने जागरूकता रैली एवं प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने प्रत्येक बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा कि स्कूल चलो अभियान का उद्देश्य जनपद के प्रत्येक बालक और बालिका को विद्यालय तक पहुंचाना है, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र की मजबूत नींव है।

जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, एमएलसी प्रतिनिधि शारदेंदू पाठक तथा जिलाधिकारी अवनीश राय ने भी शिक्षा और स्वास्थ्य को जीवन के सर्वांगीण विकास का आधार बताते हुए सभी से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

जिलाधिकारी ने अभिभावकों, शिक्षकों, स्वयंसेवी संस्थाओं और समाज के सभी वर्गों से स्कूल चलो अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में समय पर नामांकन और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना सभी की साझा जिम्मेदारी है। जिला प्रशासन इस अभियान को पूरी प्रतिबद्धता के साथ संचालित कर रहा है।

कार्यक्रम के अंत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। अभियान का दूसरा चरण 15 जुलाई तक संचालित किया जाएगा, जिसके तहत जिले भर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बद्दी से विवाहिता का शव गांव पहुंचते ही मचा हंगामा, पोस्टमार्टम के बाद होगी आगे की कार्रवाई

Spread the loveओरछी/बदायूं। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव सिसरका में सोमवार को उस समय …

error: Content is protected !!