Breaking News

स्काउट के प्रशिक्षण शिविरों और समाजसेवा की बनीं रूपरेखा

Spread the love

बदायूं : भारत स्काउट एवं गाइड उत्तर प्रदेश के तत्त्वावधान में स्काउट भवन प्रशिक्षण केंद्र पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में स्काउटिंग-गाइडिंग के आगामी प्रशिक्षण शिविरों, समाजसेवा गतिविधियों तथा वर्षभर आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना एवं राष्ट्रप्रेम के विकास के लिए नए कार्यक्रमों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना ने कहा कि स्काउटिंग-गाइडिंग का विश्व व्यापी संगठन और चरित्र निर्माण, सेवा और संस्कारों की सशक्त पाठशाला है। उन्होंने कहा आगामी शिविरों एवं सेवा कार्यों के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को जोड़कर समाजहित में प्रभावी कार्य किए जाएंगे।
बरेली मंडल की सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर सुश्री प्रीति ने जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना को स्काउट संस्था की वार्षिक कार्यक्रम पत्रिका भेंट की। पत्रिका में वर्षभर आयोजित होने वाले प्रशिक्षण, सेवा, पर्यावरण संरक्षण, आपदा प्रबंधन, जनजागरूकता अभियान, एडवेंचर एवं अन्य गतिविधियों का विस्तृत विवरण शामिल है।
संगोष्ठी में प्रतिभागियों ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर कोषाध्यक्ष विनोद कुमार सक्सेना, जिला संगठन आयुक्त मुहम्मद असरार, पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा, डीओसी सीमा यादव, नंदराम शाक्य, गाइड कैप्टन ज्योति सक्सेना आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कांवड़ यात्रा को लेकर डीएम-एसएसपी ने कसी कमर, कछला घाट पर परखी सुरक्षा व्यवस्था

Spread the loveबदायूं। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी …