Breaking News

अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चार वारंटी समेत पांच लोग गिरफ्तार

Spread the love

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले की पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चार वारंटियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

थाना हजरतपुर पुलिस ने गैर जमानती वारंट के आधार पर प्रीति पत्नी रामबाबू को हल्द्वानी (उत्तराखंड) स्थित उसके निवास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद अभियुक्ता को संबंधित न्यायालय में पेश किया।

वहीं थाना जरीफनगर पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर रामलाल, श्रीकिशन और ताराचंद निवासी ग्राम कुंवरपुर चांदन को गिरफ्तार किया। तीनों को न्यायिक मजिस्ट्रेट सहसवान की अदालत में पेश किया गया।

उधर थाना उघैती पुलिस ने ग्राम अमानाबाद मजरा खंडुआ में शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में अवनीश पुत्र जयपाल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके विरुद्ध बीएनएसएस की संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सतीश प्रेमी ने शोक संतप्त परिवारों से मिलकर जताई संवेदना

Spread the love संवाददाता आई एम खान बिसौली। विधानसभा क्षेत्र की नगर पंचायत फैजगंज में …

error: Content is protected !!