Breaking News

राष्ट्रीय जंबूरी में प्रतिभाग करने वाली गाइड छात्राओं का हुआ सम्मान

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
उझानी। 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी में प्रतिभाग कर नगर और जिले का नाम रोशन करने वाली छात्राओं का भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज में सम्मान किया गया। कॉलेज अध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता ने संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्राएं दीप्ति शर्मा और रिया को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर कॉलेज अध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता ने कहा कि संघर्ष ही जीवन की सबसे बड़ी सीख है। कठिन परिश्रम और लगन से ही सफलता हासिल होती है। उन्होंने छात्राओं से भविष्य में भी इसी तरह जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी का आयोजन 23 से 29 नवंबर 2025 तक लखनऊ स्थित डिफेंस एक्सपो ग्राउंड, वृंदावन योजना में हुआ था। जंबूरी में जिले के स्काउट-गाइड दल के साथ 25 से अधिक देशों के प्रतिभागियों ने एडवेंचर गतिविधियों, मार्चपास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रदर्शनी और विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

उन्होंने बताया कि जंबूरी का शुभारंभ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया था, जबकि समापन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शामिल हुई थीं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी युवाओं को संबोधित किया था।

सम्मान समारोह में संतोष कुमार, मृत्युंजय शर्मा सहित विद्यालय परिवार के अन्य लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. उर्मिलेश की 75वीं जयंती पर श्रद्धांजलि, पौधरोपण और नि:शुल्क चिकित्सा शिविर कल

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बदायूं। राष्ट्रीय गीतकार डॉ. उर्मिलेश की 75वीं जयंती सोमवार, 6 …

error: Content is protected !!