Breaking News

खराब मौसम के चलते बदायूं में 10 और 11 जुलाई को कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूं। मौसम विभाग द्वारा जनपद में तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताए जाने के बाद बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार ने आदेश जारी कर जनपद के कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में 10 और 11 जुलाई 2026 का अवकाश घोषित कर दिया है।

जारी आदेश के अनुसार यह अवकाश उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों के साथ-साथ मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त एवं सभी बोर्डों से संचालित विद्यालयों पर भी लागू रहेगा।

हालांकि, 12 जुलाई को प्रस्तावित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम निर्धारित समय पर आयोजित होगा। इसके लिए 12 जुलाई को विद्यालय खुले रहेंगे। विद्यालयों का स्टाफ 11 जुलाई को ब्लॉक स्तर की निर्धारित पौधशालाओं से पौधे प्राप्त कर विद्यालय में सुरक्षित रखेगा और 12 जुलाई को बच्चों एवं अभिभावकों के सहयोग से वृक्षारोपण करेगा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि वृक्षारोपण कार्यक्रम की जियो टैगिंग कर उसकी फोटो हरितिमा एप पर अपलोड की जाए तथा सोशल मीडिया और व्हाट्सएप समूहों में भी साझा की जाए। सभी संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मादक पदार्थ तस्करों पर पुलिस का शिकंजा: 1 किलो अफीम और स्विफ्ट कार के साथ 2 गिरफ्तार

Spread the loveवजीरगंज। मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री की रोकथाम के लिए चलाए …