Breaking News

राजकीय महाविद्यालय के इग्नू अध्ययन केन्द्र से स्नातक करने के लिए 15 जुलाई तक करें आवेदन

Spread the love

बदायूं। राजकीय महाविद्यालय आवास विकास बदायूँ में संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के अध्ययन केंद्र में जुलाई 2026 सत्र के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 15 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अध्ययन केंद्र की ओर से विद्यार्थियों को समय पर प्रवेश लेने तथा आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन पूर्ण करने की अपील की गई है।
अध्ययन केंद्र समन्वयक डॉ. संजीव राठौर ने बताया है कि इग्नू द्वारा स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, प्रमाणपत्र तथा व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए यह अवसर दिया गया है। विश्वविद्यालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सभी पाठ्यक्रमों में आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। अभ्यर्थी इच्छानुसार पाठ्यक्रम का चयन कर निर्धारित तिथि तक पंजीकरण कर सकते हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि इग्नू की ओर से शिक्षा को अधिक सुलभ, लचीला और गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से दूरस्थ शिक्षा पद्धति के माध्यम से अध्ययन की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। ऐसे विद्यार्थी जो नियमित कक्षाओं में उपस्थित नहीं हो सकते, वे इग्नू के माध्यम से अपनी उच्च शिक्षा जारी रख सकते हैं। अध्ययन केंद्र पर प्रवेश संबंधी जानकारी, पाठ्यक्रम चयन, दस्तावेज सत्यापन तथा अन्य मार्गदर्शन के लिए संपर्क किया जा सकता है।
डॉ राठौर ने कहा कि विद्यार्थी प्रवेश के लिए इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करें तथा समय-सीमा का ध्यान रखें। प्रवेश में देरी से बचने के लिए सभी आवश्यक औपचारिकताएँ शीघ्र पूरी करना आवश्यक है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

25 शिकायतों में से दो का मौके पर ही निस्तारण

Spread the loveसंवाददाता आई एम खान बिसौली। सोमवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान …

error: Content is protected !!