Breaking News

40 लाख की लागत से बनी सीसी सड़कों का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत।

Spread the love

शहर विधायक महेश गुप्ता ने किये
40 लाख की लागत से बनी सीसी सड़कों का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत।
आज बदायूँ शहर के लोकप्रिय विधायक श्री महेश चंद्र गुप्ता जी ने लगभग 40 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीसी सड़कों का उद्घाटन कर उन्हें जनता को समर्पित किया। यह विकास कार्य सालारपुर ब्लॉक के ग्राम गुरुपुरी विनायक एवं जगत ब्लॉक के ग्राम जगुआसई में संपन्न हुआ।
ग्राम गुरुपुरी विनायक में पंचायत घर से जयराम कश्यप के घर होते हुए प्रदीप के घर तक लगभग 200 मीटर लंबी सीसी सड़क तथा ग्राम जगुआसई में दिनेश के घर से सुग्रीव के घर तक लगभग 150 मीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण कराया गया है। इन सड़कों के निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर विधायक श्री महेश गुप्ता जी ने कहा कि पूर्व में वर्षा के समय इन मार्गों पर कीचड़ भर जाता था, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। जनता की मांग को प्राथमिकता देते हुए इन सड़कों का निर्माण कराया गया है, जिससे अब लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में गांव-गांव तक विकास कार्य तेजी से पहुंच रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो रहा है। डबल इंजन सरकार के समन्वित प्रयासों से सड़क, आवास, पेयजल और स्वच्छता जैसे मूलभूत सुविधाओं का विस्तार निरंतर किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष श्री रामचरण पाल, पूर्व प्रधान श्री रामसरन पटेल, प्रधान श्री शिशुपाल आर्यद्र पटेल, श्री ठाकुर नरेश सिंह, श्री प्रदीप पटेल, श्री अनूप पटेल, श्री सत्यवीर पाल, श्री पुष्पेंद्र यादव, श्री किशनवीर यादव, श्री प्यारेलाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
अंत में विधायक जी ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वे निरंतर प्रतिबद्ध हैं और आगे भी जनता की आवश्यकताओं के अनुसार विकास कार्य कराए जाते रहेंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरकारी नलकूप के पोल में उतरा करंट, कक्षा पांच के छात्र की मौत

Spread the loveमुजरिया। थाना क्षेत्र के गांव शेखा नगला में सरकारी नलकूप के पास लगे …