Breaking News

यात्रियों को राहत: लालकुआँ–राजकोट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन 11 फेरों के लिए बढ़ा

Spread the love

बदायूं। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 05045/05046 लालकुआँ–राजकोट–लालकुआँ साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचालन की अवधि बढ़ा दी है। अब यह विशेष ट्रेन 11 अतिरिक्त फेरों तक संचालित होगी, जिससे बदायूं सहित मार्ग के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 05045 लालकुआँ–राजकोट साप्ताहिक स्पेशल 19 जुलाई से 27 सितंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। वहीं 05046 राजकोट–लालकुआँ साप्ताहिक स्पेशल 20 जुलाई से 28 सितंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार को संचालित की जाएगी।

यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग पर बदायूं और उझानी स्टेशनों पर भी रुकेगी। लालकुआँ से चलने वाली ट्रेन बदायूं स्टेशन पर दोपहर 3:35 बजे तथा उझानी में 3:48 बजे पहुंचेगी। वापसी में राजकोट से आने वाली ट्रेन उझानी में रात 1:39 बजे और बदायूं में रात 1:55 बजे पहुंचेगी।

रेलवे प्रशासन के अनुसार इस विशेष ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 2 एसएलआरडी, 11 शयनयान, 2 एसी थर्ड, 1 एसी सेकेंड तथा 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच शामिल रहेंगे।

रेलवे का कहना है कि संचालन अवधि बढ़ने से गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी, वहीं बदायूं और आसपास के यात्रियों को भी सीधा रेल संपर्क उपलब्ध रहेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मौसम खराब होने से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का बदायूं दौरा निरस्त

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बदायूं। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का 10 …

error: Content is protected !!