Breaking News

शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में नौ लोग गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश

Spread the love

संवाददाता
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उघैती पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गेदरलाल, मोरपाल, देशराज, रोहताश, महाराज, दीनदयाल, नत्तूलाल, पूरन सिंह और रूप सिंह शामिल हैं। सभी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।

थाना उघैती पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शांति भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आज से विशेष अभियान शुरू

Spread the love17 और 24 अक्टूबर को 2778 मतदेय स्थलों पर मौजूद रहेंगे बीएलओ, चार …