Breaking News

सहसवान में बड़ा हादसा: 11 हजार वोल्ट लाइन का तार टूटा, 4 भैंसों की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

Spread the love

*सहसवान, बदायूं*: थाना सहसवान क्षेत्र के ग्राम शुकुल्लापुर से सिरकी जाने वाले मार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। मंदिर के पास से गुजर रही 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर नीचे गिर गया।

उसी समय वहां से गुजर रही भैंसें हाईटेंशन तार की चपेट में आ गईं। करंट इतना तेज था कि कृपाल पुत्र सिपटृर सिंह की दो भैंस और राजकुमार पुत्र सिपटृर सिंह की दो भैंस की मौके पर ही मौत हो गई।

एक साथ चार भैंसों की मौत से दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। भैंसों की मौत होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। पशुपालक परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। भैंसें ही उनके जीवनयापन का मुख्य सहारा थीं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई शुरू की। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवारों के लिए बिजली विभाग से उचित मुआवजे की मांग की है।

फिलहाल गांव में मातम का माहौल है और पीड़ित परिवार सदमे में हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सम्भल पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कामयाबी

Spread the love43 लाख के 233 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, स्वामियों को सौंपे सम्भल। जनपद …