Breaking News

समाधान दिवस में एएसपी ग्रामीण ने सुनीं लोगों की शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बिल्सी/मुजरिया (बदायूं)। जिले में आयोजित समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. ह्रदेश कठेरिया ने थाना मुजरिया और थाना बिल्सी पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एएसपी ग्रामीण ने कहा कि जनशिकायतों की जांच पूरी निष्पक्षता के साथ की जाए और पात्र मामलों का विधिक कार्रवाई के तहत शीघ्र समाधान कराया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने समाधान दिवस रजिस्टर का भी अवलोकन किया और उसे अद्यतन रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान थाना मुजरिया के प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार शर्मा, थाना बिल्सी के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

संवाददाता :


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कछला में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा गंगाघाट

Spread the loveसंवाददाता सुख देवी कश्यप कछला। गंगा भागीरथ घाट पर रविवार सुबह ब्रह्ममुहूर्त से …