*
आज बदायूँ जनपद के लिए अत्यंत फ़ख्र और मुसर्रत का अवसर रहा, जब *राजपूत इन्टर कालेज के डायरेक्टर गुरु वाहिद खान राजपूत साहब* को जनपद की अज़ीम व प्रतिष्ठित शख्सियत डॉ. यासीन उस्मानी साहब के करकमलों द्वारा “समाजसेवी सम्मान (Social Service Award)” से नवाज़ा गया।
यह सम्मान केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि उनकी बे-लौस (निस्वार्थ) ख़िदमत, समाज के प्रति समर्पण और अवाम की भलाई के लिए किए गए अथक प्रयासों का इज़हार है। चाहे बिजली व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं का समाधान हो, सामाजिक सरोकारों में बढ़-चढ़कर भागीदारी हो, अथवा SIR के कार्यों में तन, मन और धन से 24 घंटे सेवा देने का जज़्बा—गुरु वाहिद खान राजपूत साहब ने हर ज़िम्मेदारी को पूरी ईमानदारी, लगन और ख़ुलूस के साथ निभाया है।
उनकी ख़िदमत, इंसानियत के प्रति मोहब्बत और समाज के लिए समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। ऐसे कर्मयोगी व्यक्तित्व का सम्मान वास्तव में समाज सेवा की उस रूह को सलाम है, जो बिना किसी स्वार्थ के केवल इंसानियत की भलाई के लिए समर्पित रहती है।
हम दुआ करते हैं कि अल्लाह तआला उन्हें सेहत , लंबी उम्र और अपनी मख़लूक़ की इसी तरह खिदमत करने की तौफीक अता फरमाए तथा वे भविष्य में समाज के लिए नयी मिसाल कायम करते रहें।
Budaun Amarprabhat