कादरचौक थाना में मनाया गया “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण महायज्ञ-2026: थाना अध्यक्ष विक्रम सिंह ने किया पौधारोपण, हरित भारत का लिया संकल्प कादरचौक, बदायूं: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज थाना कादरचौक में “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में थाना अध्यक्ष विक्रम सिंह ने थाना परिसर में पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। उन्होंने इस अवसर पर माँ के आशीर्वाद के साथ सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और हरित भारत की कामना की।थाना अध्यक्ष विक्रम सिंह ने आम जनता से अपील करते हुए कहा, “आइए, हम सभी मिलकर अधिक से अधिक वृक्ष लगाएँ और न सिर्फ उन्हें रोपें, बल्कि उनकी देखभाल का भी दृढ़ संकल्प लें।”
Budaun Amarprabhat