संवादाता मोहम्मद तारिक गाजी
पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के उद्देश्य से RTM Society for Social Development की संस्थापक रीदा खान ने आज जनपद बदायूँ में 10,000 पौधे लगाने का संकल्प लिया। यह अभियान “एक पेड़ माँ के नाम” थीम के अंतर्गत संचालित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को पौधारोपण और उनकी नियमित देखभाल के लिए प्रेरित करना है।
Rida khan ने कहा कि सिर्फ पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसकी देखभाल भी उसी स्नेह और जिम्मेदारी से करनी चाहिए, जैसे एक माँ अपने बच्चे की करती है। यदि प्रत्येक नागरिक कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी सुरक्षा और देखभाल का संकल्प ले, तो बदायूँ को एक हरित और स्वच्छ जिले के रूप में विकसित किया जा सकता है।
उन्होंने जनपद के सभी नागरिकों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, विद्यालयों, कॉलेजों तथा स्वयंसेवकों से अपील की कि वे इस जनहित अभियान से जुड़ें और “एक पेड़ माँ के नाम” लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
रीदा खान ने कहा—
“आइए, आज ही मेरे साथ संकल्प लें। एक पेड़ माँ के नाम लगाएँ, उसकी देखभाल करें और मिलकर बदायूँ को हरा-भरा बनाने में अपना योगदान दें। आपका एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन का आधार बनेगा।”
Budaun Amarprabhat