Breaking News

बाल विवाह की रोकथाम के लिए विद्यालयों में 100 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान का शुभारंभ

Spread the love

बदायूं। विश्व बाल विवाह निषेध दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 को ‘जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन’ की सहयोगी संस्था काशी समाज शिक्षा विकास संस्थान द्वारा जनपद के विभिन्न विद्यालयों में बाल विवाह की रोकथाम हेतु 100 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम भगवान सिंह इंटर कॉलेज म्याऊं, शिवाजी शिशु मंदिर इंटर कॉलेज म्याऊं, सोमशंकर इंटर कॉलेज बिनावर, राजकीय इंटर कॉलेज घटपुरी, अयोध्या देवी इंटर कॉलेज उनौला, कलावती इंटर कॉलेज उपरैला, श्री सतीश चंद्र मेमोरियल पब्लिक स्कूल टिकरा, अशर्फी देवी इंटर कॉलेज उझानी, त्रिवेणी सहाय इंटर कॉलेज आसफपुर तथा नन्नूमल जैन इंटर कॉलेज बिल्सी में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में संस्था के प्रोग्राम मैनेजर गंगासिंह ने कहा कि बाल विवाह बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और सर्वांगीण विकास पर गहरा प्रतिकूल प्रभाव डालता है। काउंसलर चेतना ने बताया कि कम उम्र में विवाह होने से विशेष रूप से बालिकाओं की शिक्षा बाधित होती है और उन्हें अनेक सामाजिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
चाइल्डलाइन केस वर्कर दुर्वेश शर्मा ने विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए कहा कि आसपास कहीं भी बाल विवाह या संकटग्रस्त बच्चे की सूचना मिलने पर तत्काल चाइल्डलाइन हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचित करें, सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। वहीं, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना के प्रभारी निरीक्षक इंद्रपाल ने कहा कि पुलिस बच्चों की सुरक्षा और सहायता के लिए सदैव तत्पर है, लेकिन इस कुरीति को जड़ से समाप्त करने के लिए अभिभावकों, शिक्षकों, युवाओं और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना होगा।
कार्यक्रम के दौरान प्रोग्राम मैनेजर सुग्रीव सिंह ने विद्यार्थियों को जेआरसी हेल्पलाइन नंबर 18001027222 की जानकारी दी और काउंसलर ने सभी छात्र-छात्राओं को बाल विवाह न करने व रोकने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम का स्टाफ तथा ब्लॉक कोऑर्डिनेटर उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीएम ने बूथों का किया निरीक्षण, शादी के बाद आईं महिलाओं के प्राथमिकता से बनवाएं वोट

Spread the loveबदायूं। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत जिलाधिकारी अवनीश राय …