बदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में चल रहे वृक्षारोपण महायज्ञ के छठे दिन राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों ने ओपनजिम पार्क में विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधों का रोपण किया।
पर्यावरण संरक्षण क्लब की प्रभारी डॉ. सरिता यादव के नेतृत्व में एनएसएस के तीनों इकाईयों स्वयंसेवियों ने अपने गोद लिये गाँव में पौधा वितरित किया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ सतीश सिंह यादव, डॉ. संजय कुमार एवं डॉ ज्योति विश्नोई ने कहा कि औषधीय पौधों का रोपण महाविद्यालय के विद्यार्थियों को स्वस्थ , धैर्यवान और विद्वान बनाने की दिशा में सार्थक सिद्ध होगा। उन्होंने छात्र-छात्राओं को इन वृक्षों के चिकित्सीय उपयोगों के बारे में भी जानकारी दी।
अंत में डॉ. सरिता यादव ने सभी छात्रों और टीम के सदस्यों का धन्यवाद किया और कहा कि रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल तथा उनके वैज्ञानिक रिकॉर्ड रखते हुए आने वाले वर्षों में इनकी वृद्धि पर नजर रखी जाएगी। एनएसएस के स्वयंसेवियों रोपित पौधों की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई और नियमित रूप से पौधों की सिंचाई एवं संरक्षण का वचन दिया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के उपप्राचार्य डॉ. अनिल कुमार, डॉ. राजधन, डॉ. संजीव राठौर, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. जुनेद आलम, डॉ. सारिका शर्मा, डॉ. ज्योति विश्नोई और डॉ. राशेदा खातून उपस्थित रहे।
Budaun Amarprabhat