Breaking News

पात्रों को ही मिले योजना का लाभ, निरीक्षण में बंद मिले आंगनबाड़ी केन्द्रों पर करें कार्यवाही

Spread the love

बदायूँ: मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने विकास भवन सभागार में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में कहा कि जर्जर विद्यालयों के मूल्यांकन का कार्य जल्द पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों में चारों तरफ बाउंड्रीवाल, सौन्दर्यीकरण, बिजली का कार्य कराया जाना है वहां प्राथमिकता पर कराया जाए, साथ ही बच्चों व उनके अभिभावकों के आधार सत्यापन का कार्य जल्द पूर्ण कराया जाए। उन्होंने स्कूल चलो अभियान के कार्याें की भी समीक्षा की।
जिला पोषण समिति की बैठक में सीडीओ ने कहा कि सुपरवाईजर और आंगनवाड़ी कार्यकत्री खाद्यान्न का वितरण समय से करें। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों के वजन मापने के लिए वजन मशीन आदि की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि गत दिनों किए गए निरीक्षण के दौरान कई आंगनवाड़ी केन्द्र बन्द मिले हैं, इस पर उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने टेक होम राशन व सक्षम आंगनबाड़ी कंेद्रों के आदि के कार्यांे की भी समीक्षा की।
सीडीओ ने लखपति दीदी कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूह की दीदीओं को कार्यक्रम से लाभांवित कराने के निर्देश उपायुक्त एनआरएलएम को दिए। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केन्द्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में है। समूह की दीदीओं से निरन्तर सम्पर्क स्थापित करते हुए उन्हें प्रोत्साहित करते हुए उनके कार्याें को बढ़ाने का कार्य किया जाए।
पशुपालन विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए सीडीओ ने निर्देश दिए कि गौशालाओं के सत्यापन का कार्य प्राथमिकता पर किया जाए। पशु के हरे चारा के लिए सरकारी जमीन निर्धारित कर दी गई है, पशुओं को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी गौशालाओं पर लगी है उन कर्मचारियों को निर्देश दिए जाएं कि पशुओं को हरा चारा एवं पानी तथा साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिए जाएं। सहभागिता के कार्याें की भी समीक्षा करते हुए पशुपालकों को निराश्रित गौवंश दिए जाएं, जिसके लिए सरकार ने दी जाने वाली धनराशि में भी बढ़ोत्तरी की है।
सीडीओ ने आकांक्षात्मक विकास खण्ड की बैठक में सम्बंधित खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्र में जाकर निरीक्षण करते रहें। उन्होंने फैमिली आई0डी के कार्याें में तेजी लाने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान उन्हांेंने प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए पात्रों को ही योजना से लाभांवित के लिए कहा। उन्होंने विकसित भारत जी राम जी (मनरेगा) के कार्याें की समीक्षा करते हुए मानव दिवस बढ़ाने के लिए कहा। इस अवसर पर सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
—-


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में जुटेंगे आईसीएआर के कृषि वैज्ञानिक, आधुनिक खेती पर होगा महामंथन

Spread the love मुरादाबाद मंडल के किसानों से सीधा संवाद करेंगे इंडियन एग्रीकल्चरल रिसर्च इंस्टिट्यूट- …

error: Content is protected !!