Breaking News

फर्जी अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा, एसआर हेल्थ केयर सेंटर सील

Spread the love

राहुल मौर्य

मसवासी (रामपुर)। नगर के काशीपुर मार्ग स्थित एक अपंजीकृत अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में संचालित अन्य अपंजीकृत अस्पतालों और झोलाछाप चिकित्सकों में हड़कंप मच गया।
शुक्रवार शाम स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. देवेश कुमार चौधरी ने काशीपुर मार्ग स्थित एसआर हेल्थ केयर सेंटर पर छापेमारी की। टीम के पहुंचते ही अस्पताल का स्टाफ मौके से खिसक गया। जांच के दौरान अस्पताल का पंजीकरण प्रमाणपत्र समेत अन्य आवश्यक अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए जा सके।
दस्तावेज प्रस्तुत न किए जाने पर स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। विभागीय कार्रवाई की सूचना फैलते ही आसपास संचालित अन्य अपंजीकृत चिकित्सकों ने भी अपने अस्पतालो के शटर गिरा कर रफू चक्कर हो गए
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, उक्त अस्पताल में लंबे समय से महिलाओं की डिलीवरी कराए जाने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। शिकायतों के सत्यापन के बाद छापेमार कार्रवाई की गई। विभाग ने स्पष्ट किया कि बिना पंजीकरण स्वास्थ्य सेवाएं संचालित करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

पुलिस की प्रभावी पैरवी से NDPS एक्ट के अभियुक्त को सजा व अर्थदण्ड

Spread the loveबदायूँ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर अपराधियों को त्वरित सजा …