श्रावण माह के मद्देनजर रूट व्यवस्था का लिया जायजा, बैरियर ड्यूटी भी की चेक
बदायूं। श्रावण माह के मद्देनजर शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार सतर्कता बरत रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया ने पुलिस बल के साथ थाना बिसौली क्षेत्र में पैदल गश्त की।
इस दौरान एएसपी ग्रामीण ने श्रावण माह में श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए रूट व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एएसपी ने विभिन्न स्थानों पर लगाए गए बैरियरों पर तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी चेक की और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों से ड्यूटी के दौरान पूरी सजगता बरतने तथा आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने को कहा।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि श्रावण माह के दौरान क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्त और निगरानी की जा रही है।
Budaun Amarprabhat