बिसौली। विद्युत वितरण खंड कार्यालय पर मेगा विद्युत शिविर का आयोजन किया गया। अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी ने शिविर में आए उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना और उनका निस्तारण किया।
बुधवार को विद्युत वितरण खंड तृतीय के अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी ने बताया कि बिजली विभाग विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए मेगा शिविर का आयोजन कर रहा है। जिसमें विद्युत उपभोक्ताओं के लिए नए बिजली कनेक्शन जारी करना, विद्युत भार बढ़ाना, खराब मीटर बदलना, बिजली बिल में संशोधन, विद्युत श्रेणी परिवर्तन, बिजली चोरी से संबंधित राजस्व निर्धारण और बिजली बिल जमा करना शामिल है। श्री चौधरी ने कहा कि यह विशेष अभियान 31 अगस्त तक प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 तक चलेगा। अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वह इस निर्धारित अवधि में शिविर में पहुंचकर विभाग की सेवाओं का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करें। इस दौरान सीए करन सिंह, एसडीओ बिसौली विकास राजपूत, एसडीओ आसफपुर यश कुमार आदि उपस्थित रहे।
Budaun Amarprabhat