बिल्सी। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम वरसुआ में श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा। जयंती के उपलक्ष्य में गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने श्रद्धालुओं के साथ सहभागिता की।
शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु जय गुरु रविदास के जयकारे लगाते हुए गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरे। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। इस दौरान विधायक हरीश शाक्य ने गुरु रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि “मन चंगा तो कठौती में गंगा” का संदेश देने वाले गुरु रविदास जी ने समाज को समानता, सद्भाव और मानव सेवा का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी समाज का मार्गदर्शन करते हैं। उनका जीवन सामाजिक समरसता और भाईचारे की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गुरु रविदास जी के आदर्शों पर चलते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य उदयवीर दिवाकर, गिरीश पाल सिसोदिया, राकेश सिंह, ज्ञान चंद्र शाक्य, रजत, बंटी माथुर समेत पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat