Breaking News

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वास्थ्य शिविर, एचआईवी-एड्स के प्रति किया जागरूक

Spread the love

बदायूं। उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी, लखनऊ के अंतर्गत चलाए जा रहे सघन जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर जिला क्षय रोग केंद्र पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहन झा और जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विनेश कुमार ने किया।

इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों को एचआईवी-एड्स से बचाव और इसके प्रति जागरूकता के संबंध में जानकारी दी। सेल्फ असेसमेंट क्यूआर कोड के माध्यम से लोगों को स्वयं के स्वास्थ्य संबंधी आकलन की जानकारी दी गई और जागरूक किया गया।

शिविर में एचआईवी और टीबी की स्क्रीनिंग के साथ एसटीआई तथा सिफिलिस की जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई और जरूरत के अनुसार सामान्य दवाओं का वितरण भी किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शिविर में की गई जांचों के परिणाम नकारात्मक पाए गए।

कार्यक्रम में एनएसीपी स्टाफ के साथ लोक स्मृति सेवा संस्थान के कर्मचारियों ने सहयोग किया। अधिकारियों ने युवाओं और आमजन से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के प्रति जागरूक रहने की अपील की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Spread the loveउघैती। थाना उघैती क्षेत्र के कस्बे में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे …