
बिल्सी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिल्सी में गुरुवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगोली, पोस्टर और तिरंगा कॉन्सर्ट के माध्यम से देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
छात्र-छात्राओं ने आकर्षक रंगोलियां बनाकर उनमें तिरंगे, राष्ट्रप्रेम और देश की विविधता में एकता को सुंदर ढंग से प्रदर्शित किया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रीय एकता-अखंडता का संदेश दिया।
प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रध्वज देश की एकता, गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है। ऐसे आयोजन युवाओं में राष्ट्रप्रेम और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना को मजबूत करते हैं।
प्रतियोगिताओं के परिणाम में पोस्टर प्रतियोगिता में खुश्बू गौतम, प्रियंका सिंह, अम्बिका देवल, उवैश, शोएब, अभय यादव, हरीश शाक्य, आशीष और शुभम ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। संगीता, ज्योति, प्रिया माहेश्वरी, मंजू, आस्था माहेश्वरी, यामिनी वार्ष्णेय, चांदनी, मधुबाला, ललतेश, रोशमीन, खुशी सोलंकी, गुनगुन माहेश्वरी और प्रिया दीक्षित ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा प्रिया शर्मा, अंजली, रीना, राखी, सृष्टि, राखी, मोहिनी, ज्योति, आकांक्षा, हुमा, फिजा बी और कीर्ति ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में चांदनी ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि तिरंगा कॉन्सर्ट में रीनू प्रथम रहीं। कार्यक्रम में शाहबुद्दीन अली खान, विशाल महर, अब्दुल रहीस अहमद, सुभाष बाबू, सूरज पाल, प्रदीप कुमार सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना रहा।
Budaun Amarprabhat