Breaking News

किसान की आवाज को मजबूती देना ही संगठन का संकल्प : अवधेश लड्डा माहेश्वरी

Spread the love

भारतीय हलधर किसान यूनियन का चौथा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, सैकड़ों किसान हुए शामिल

बिल्सी। भारतीय हलधर किसान यूनियन का चौथा स्थापना दिवस तहसील रोड स्थित सिटी कॉम्प्लेक्स में संगठन के प्रादेशिक कार्यालय पर हर्षोल्लास और किसान एकता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय, मंडलीय एवं जनपदीय पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में किसान और कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव अवधेश लड्डा माहेश्वरी ने कहा कि किसान देश का अन्नदाता होने के साथ अर्थव्यवस्था और खाद्य सुरक्षा की मजबूत नींव है। किसानों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान होना चाहिए। किसानों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, सिंचाई, उचित मूल्य, समय पर न्याय और सम्मानजनक जीवन की सुविधाएं मिलना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि संगठन के स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सोलंकी ने किसानों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाने और जरूरतमंद किसानों के साथ खड़े रहने का संकल्प लिया था। संगठन का मानना है कि एक किसान की समस्या पूरे संगठन की समस्या है।

राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि संगठन की प्रमुख मांगों में किसान आयोग का गठन, किसानों के अधिकार एवं सम्मान की रक्षा, किसान सुरक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और किसानों को उचित सुविधाएं उपलब्ध कराना शामिल है। उन्होंने कहा कि किसानों की शिकायतों और मामलों की त्वरित सुनवाई होनी चाहिए, क्योंकि न्याय मिलने में देरी किसान के हितों को प्रभावित करती है।

उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से किसान हित के आंदोलनों व कार्यक्रमों में अनुशासन के साथ भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसान हित की लड़ाई किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे किसान समाज की लड़ाई है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मृगांक जैन उर्फ टीटू जैन, जिला अध्यक्ष राहुल सोलंकी, जिला युवा अध्यक्ष विवेक चौहान, सौरभ चौहान पत्रकार, सूरज सागर पत्रकार, मनोज गुप्ता, प्रिंस माहेश्वरी, मुकेश सिंह, नीरज अग्निहोत्री, नीरज शर्मा, जिला प्रवक्ता अजीत गुर्जर, उमेश वार्ष्णेय, सचिन असावा, संजीव सिंह, ललित यादव, नवाब सिंह यादव, लालू यादव, धीरज उपाध्याय सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गौवंश आश्रय स्थल में मिली अव्यवस्थाएं, एनजीओ को नोटिस

Spread the love निरीक्षण में मृत और बीमार गौवंश मिलने की सूचना, बीडीओ ने मांगा …