Breaking News

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के आवेदकों के साक्षात्कार 17 व 18 अगस्त को

Spread the love

बदायूं। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना वर्ष 2026-27 के तहत पारंपरिक कारीगरों को 10 दिवसीय प्रशिक्षण एवं टूलकिट वितरण के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र के उपायुक्त उद्योग सचिन जैन ने बताया कि 17 अगस्त को हलवाई एवं लोहार ट्रेड के आवेदकों के साक्षात्कार होंगे। 18 अगस्त को नाई, बढ़ई, कुम्हार, सुनार, राजमिस्त्री एवं मोची ट्रेड के आवेदकों का साक्षात्कार होगा। साक्षात्कार जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, आंवला रोड सालारपुर, बदायूं में सुबह 11 बजे से होंगे। आवेदकों को आवेदन में अपलोड किए गए मूल प्रमाणपत्रों के साथ निर्धारित तिथि पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कांवड़ियों के दो गुटों में हुई भिड़ंत, मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर कराया शांत और खुलवाया जाम

Spread the loveबगरैन। कस्बा बगरैन में सोमवार को कांवड़ियों के दो गुटों के बीच किसी …