Breaking News

मुस्लिम समाज ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

Spread the love

बदायूं। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को मुस्लिम समाज की ओर से नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा सुबह करीब 11 बजे कोठी वाली मस्जिद से शुरू हुई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए और देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

तिरंगा यात्रा मोहल्ला संख्या आठ, जैन मार्केट, पालिका बाजार, अटल चौक, सर्राफा मार्केट और चंद्रशेखर आजाद मार्केट होते हुए गांधी पार्क पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। यात्रा के दौरान लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया।

यात्रा के संयोजक इकरार अहमद ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देश के प्रति सम्मान और प्रेम की भावना को मजबूत करना है। राष्ट्रीय ध्वज देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और शांतिपूर्ण ढंग से राष्ट्रीय पर्व मनाने की अपील की।

यात्रा के दौरान नगर में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था भी बनाए रखी गई। इस मौके पर मौलाना असरारुल हक, इकरार अहमद, शानबाज अल्वी, रिजवान मलिक, जरीफ मलिक, सब्बू फारूकी, शेर मोहम्मद, वसीम उस्मानी समेत बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पंचायत सहायकों का लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरना शुरू, मानदेय बढ़ाने समेत कई मांगें

Spread the love लखनऊ, 8 सितंबर। पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन के बैनर तले पंचायत सहायकों …