
बदायूं। श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर राहुल पांडेय ने कछला घाट और बदायूं-कासगंज बार्डर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कांवड़ बूथ और बैरीकेडिंग व्यवस्था का जायजा लेते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन को परखा।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कांवड़ियों के आवागमन, सुरक्षा, स्वच्छता और श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली। संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने पर भी जोर दिया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी उझानी, कासगंज पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat