बिसौली। कोतवाली क्षेत्र की दवतौरी चौकी पर शुक्रवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें लोगों से सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की भावना से मिलजुल कर रहने व अफवाहों से सावधान रहने की अपील की गई।
शुक्रवार को आयोजित बैठक उप जिलाधिकारी प्रियंका गोयल ने कहा कि त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। समाज के लोग सहयोग करें व कानून व्यवस्था बनाए रखने में भागीदार बने। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आगामी दिनों में निकलने वाले जुलूसों में शांति व्यवस्था की जिम्मेदारी आयोजकों की होगी। पुलिस क्षेत्राधिकारी श्रीवास्त्व ने कहा कि जुलूसों में झांकियां पर बजने वाले डीजे की ध्वनि सीमित रखी जाए। उन्होंने कहा कि भीड़ की सुरक्षा व शांति व्यवस्था की जिम्मेदारी कमेटी के सदस्यों की होगी।
Budaun Amarprabhat