बिल्सी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत तोफी नगला में बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित करते हुए क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार इस कठिन समय में आम जनमानस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
आज तोफी नगला पहुंचे विधायक हरीश शाक्य ने बाढ़ प्रभावित परिवारों से मिलकर उनका हाल जाना और उन्हें खाद्यान्न, पेयजल एवं अन्य आवश्यक राहत सामग्री वितरित की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में किसी को भी अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। सरकार और संगठन के सभी कार्यकर्ता जनता की सेवा में 24 घंटे तत्पर हैं।”
विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि “हर जरूरतमंद तक समय से मदद पहुंचे यह सुनिश्चित किया जाए। प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल टीम, पेयजल और नावों की व्यवस्था तुरंत की जाए।”
विधायक हरीश शाक्य ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि “मैं आप सभी ग्रामवासियों के साथ हर स्थिति में खड़ा हूं। बाढ़ से हुए नुकसान का आंकलन कराकर पीड़ितों को उचित मुआवजा दिलाने के लिए शासन से पत्राचार किया जाएगा।”
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन का सहयोग करें।
इस अवसर पर एसडीएम सहसवान,मंजुल कानून गो,उपदेश चौहान. शिवकुमार दीक्षित. प्रदीप तिवारी. महिपाल कश्यप. राहुल कश्यप तिलक सिंह भारती राजेश कश्यप सुनील शाक्य अनुराग दीक्षित मुनेन्द्र शाक्य प्रेमपाल प्रधान सहित अधिक संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे..
Budaun Amarprabhat