Breaking News

बिल संबंधी सभी शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया

Spread the love

बिसौली। विद्युत वितरण खंड परिसर में विद्युत विभाग की ओर से मेगा कैंप लगाया गया। इस दौरान उपभोक्ताओं की आई शिकायतों में से कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
एसडीओ बिसौली विकास राजपूत ने बताया कि बिल संशोधन संबंधी एवं खराब मीटर की शिकायतें आई। बिल संबंधी सभी शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। श्री राजपूत ने बताया कि समाधान कैंप में बिल संशोधन, मीटर, टैरिफ, मोबाइल नंबर अपडेट तथा स्मार्ट ऐप से जुड़ी शिकायतों का समाधान मौके पर ही किया जा रहा है। अगर उपभोक्ता चाहे तो कैंप में आए बगैर बिना, टोल फ्री नंबर 1912 तथा व्हाट्सएप चैटबाट के माध्यम से भी अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। उप खंड अधिकारी विकास राजपूत ने बताया कहा कि विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। इस दौरान उमेश, थान सिंह, मोहसिन, नवीन आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग में एचआईवी/एड्स जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the loveबदायूँ। शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग में एचआईवी/एड्स सघन जागरूकता अभियान के …