आसफपुर – बीते दिन स्थानीय विकास खंड कार्यालय पर स्थित बाबा भीम राव अंबेडकर सभागार में क्षेत्रीय पंचायत सहायकों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया ।
इस अवसर पर ए डी ओ पंचायत जितेंद्र सिंह , ग्राम पंचायत अधिकारी विनेश कुमार ने उपस्थित सभी पंचायत सहायकों को अपने काम काज में अपेक्षित सुधार लाने के ख्याल से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें पंचायत सहायकों को निपुण बनाने पर जोर दिया गया ।
इस दौरान विकास खंड आसफपुर क्षेत्र के सभी पंचायत सहायकों ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग लिया ।
आसफपुर से दानवीर सिंह
Budaun Amarprabhat