Breaking News

अंतर्जनपदीय शूटिंग प्रतियोगिता में बदायूं का दबदबा

Spread the love

एलार्म एफीसिएंसी रेस और महिला रायफल शूटिंग में बदायूं ने जीती चल वैजयंती

बदायूं। रिजर्व पुलिस लाइन्स के परेड ग्राउंड में आयोजित 51वीं अंतर्जनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स एवं एलार्म एफीसिएंसी रेस प्रतियोगिता-2026 का शुक्रवार को समापन हो गया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया ने प्रतियोगिता के समापन समारोह में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता में बरेली जोन के विभिन्न जनपदों की पुलिस टीमों ने हिस्सा लिया। एलार्म एफीसिएंसी रेस में बदायूं की टीम ने 126 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि बरेली 98 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

पुरानी स्पर्धा रायफल शूटिंग में बदायूं ने 499 अंक के साथ चल वैजयंती अपने नाम की। इसमें संभल की टीम 453 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। नई स्पर्धा रायफल शूटिंग के पुरुष वर्ग में मुरादाबाद 410 अंक के साथ प्रथम और बदायूं 407 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा। महिला वर्ग में बदायूं ने 327 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि मुरादाबाद 303 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

रिवाल्वर/पिस्टल शूटिंग में रामपुर 171 अंक के साथ प्रथम और शाहजहांपुर 110 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा। एमपी-5/कार्बाइन शूटिंग में भी रामपुर ने 169 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया और संभल 104 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

प्रतियोगिता में रामपुर के आरक्षी अंकुर मान को पुरुष वर्ग का सर्वश्रेष्ठ निशानेबाज तथा मुरादाबाद की महिला मुख्य आरक्षी संतोष पुनिया को महिला वर्ग की सर्वश्रेष्ठ निशानेबाज चुना गया।

कार्यक्रम का संचालन प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन इंद्रजीत सिंह ने किया। निर्णायक मंडल में सेवानिवृत्त क्षेत्राधिकारी अमरीक सिंह, उपनिरीक्षक भगवान सिंह पटवाल, मुख्य आरक्षी प्रो. देवेंद्र सिंह और मुख्य आरक्षी प्रो. हरवीर सिंह शामिल रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कछला घाट पर कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा, सुरक्षा व्यवस्था परखी

Spread the love बदायूं। श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत गुरुवार को अपर पुलिस …