Breaking News

सहसवान पुलिस ने तमंचा और कारतूस के साथ एक आरोपी को पकड़ा

Spread the love

चंदनपुर तिराहे के पास पुलिस ने की कार्रवाई, मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट भेजा

सहसवान। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सहसवान पुलिस ने शुक्रवार को एक युवक को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान संभल जिले के कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव निरियावली निवासी सुभाष पुत्र रामी के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को चंदनपुर तिराहे से करीब 50 मीटर पहले गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

मामले में थाना सहसवान में मुकदमा अपराध संख्या 399/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 3/25(1-B)(a) में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व में भी कैलादेवी थाने में मुकदमा दर्ज है, जिसमें मारपीट, अपहरण, गाली-गलौज और धमकी से संबंधित धाराएं शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रोहित सिंह और थाना सहसवान पुलिस टीम शामिल रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कछला घाट पर कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा, सुरक्षा व्यवस्था परखी

Spread the love बदायूं। श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत गुरुवार को अपर पुलिस …