बिल्सी पुलिस ने मुकईया पुलिया के पास से पकड़ा, न्यायालय के समक्ष पेश किया
बिल्सी। थाना बिल्सी पुलिस ने बाइक चोरी के मामले का 14 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद की है।
पुलिस के अनुसार 13 अगस्त को बागरपुर सागरपुर निवासी राहुल ने बिल्सी के मुख्य बाजार से अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 350/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने शुक्रवार को बिल्सी-मुजरिया मार्ग पर मुकईया पुल से करीब 100 कदम पहले मिश्रीपुर मुकईया निवासी लोकेश पुत्र विजयभूप को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद की।
पुलिस ने बरामद बाइक को कब्जे में लेकर मामले में धारा 317(2) बीएनएस की भी बढ़ोतरी की है। गिरफ्तार आरोपी की उम्र करीब 28 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सचिन कुमार थाना बिल्सी शामिल रहे।
Budaun Amarprabhat