Breaking News

पशुशाला में लगी आग, दो भैंसें गंभीर रूप से झुलसीं

Spread the love

दहगवां। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव दानपुर में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे राकेश पुत्र जयपाल की पशुशाला में पड़े छप्पर में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से पशुशाला में बंधी दो भैंसें गंभीर रूप से झुलस गईं। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार दोपहर पशुशाला के छप्पर से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। कुछ ही देर में आग ने छप्पर को अपनी चपेट में ले लिया। आग देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पानी आदि की मदद से आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों की तत्परता से आग को आसपास फैलने से रोक लिया गया।
आग की चपेट में आने से पशुशाला में बंधी दो भैंसें गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना की जानकारी तहसील प्रशासन और पशुपालन विभाग को दी गई। सूचना पर पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और झुलसी दोनों भैंसों का उपचार शुरू किया।
वहीं, हल्का लेखपाल सुमित कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और आग से हुए नुकसान का आकलन किया। उन्होंने घटना की रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

शहीद बिजली कर्मियों को दी श्रद्धांजलिl

Spread the love** उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के आवाहन जनपद बदायूं के …