Breaking News

वृंदा कोल्ड स्टोरेज पर स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया

Spread the love

बिसौली। नगर के आंवला रोड स्थित वृंदा कोल्ड स्टोरेज पर स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। जहां आजादी के लिए शहीद हुए वीर सपूतों को याद करते हुए उनके बलिदान को नमन किया। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम की जयघोष से कोल्ड स्टोरेज परिसर गूंज उठा। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। शनिवार को वृंदा कोल्ड स्टोरेज परिसर में मुख्य अतिथि यूनियन बैंक के लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर राजकुमार अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एक्सिस बैंक से अनिकेत अग्रवाल एवं यथार्थ हॉस्पिटल दिल्ली डा. सुहानी सेठ अग्रवाल ने हर्रायपुर स्कूल के बच्चों को सिलाई मशीन भेंट की। इस मौके पर इंजी. अनिकेत अग्रवाल, डॉ. सुहानी सेठ अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, शोभित अग्रवाल, केशव अग्रवाल, डॉ विभूति अग्रवाल, ममता अग्रवाल, प्रणय अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल, जतिन अग्रवाल, अंजली अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल, विदित शर्मा, राष्ट्रपति पदक प्राप्त प्रधानाचार्य कुंवरसेन, जयनंदन शर्मा एवं विद्यालय से आए हुए छात्र मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

समाजवादी युवजन सभा बदायूँ की जिला कार्यकारिणी घोषित, नरोत्तम सिंह यादव बने जिलाध्यक्ष

Spread the loveबदायूँ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार, प्रदेश अध्यक्ष …