Breaking News

ए.आर. फिलिंग सेंटर पर 80 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया

Spread the love

बिसौली। नगर के ए.आर. फिलिंग सेंटर पर 80 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराया, और राष्ट्रगान गाकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। पूरे परिसर में देशभक्ति के नारे और राष्ट्रगान गूंजते रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंडियन ऑयल कंपनी बदायूं के असिस्टेंट मैनेजर अक्षत सहाय ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं बल्कि देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों को याद करने और उनके आदर्शों को अपनाने का अवसर है। डीलर रवि प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अपने राष्ट्रीय कर्तव्यों की याद दिलाता है। देश की आजादी को बनाए रखना और राष्ट्र को आगे बढ़ाना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर मुकुंद प्रकाश, धर्मपाल पाठक, अक्षय सिंह, प्रेमवीर, सुखवीर, नरवीर, नन्हे, किशोर, विपिन, देवेंद्र, धीरेन्द्र, कुंवरपाल, शिशुपाल, राम खिलाड़ी एवं अन्य ग्राहक उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

प्रखर माहेश्वरी बने व्यापार प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष

Spread the loveबिल्सी। भारतीय हलधर किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष राहुल सोलंकी ने नगर के …