बिसौली। विद्युत वितरण खंड कार्यालय परिसर पर 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षौल्लास से मनाया गया। अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी द्वारा कार्यालय परिसर पर ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी ने कहा कि राष्ट्र की प्रगति तभी संभव है, जब सभी लोग ईमानदारी, निष्ठा और एकजुटता के साथ काम करें। उन्होंने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के सिद्धांतों का पालन करने पर जोर दिया। इस अवसर पर उप खण्ड अधिकारी बिसौली विकास राजपूत, उप खण्ड अधिकारी यश कुमार, अवर अभियंता दिनेश कुमार, अवर अभियंता शेर अली, थान सिंह, रनवीर, अतुल, उमेश, नवीन, मोहसिन, मिथुन, विवेक, अभिषेक, विकास आदि उपस्थित रहे।
Budaun Amarprabhat