बिसौली। मदरसा फैजान ए रजाए मुस्तफा में स्वतंत्रता दिवस का उत्सव पूरे जोश और उल्लास के साथ मनाया गया। यहां लोगों में देशभक्ति और आजादी का जज्बा देखने को मिला।
शनिवार को मदरसा फैजान ए रजाए मुस्तफा में स्वतंत्रता दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार के पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी और मदरसे के प्रिंसिपल कारी मो. इफ्तेखार अशरफी ने सयुंक्त रूप से ध्वजारोहण किया। जैसे ही तिरंगा शान से लहराया उपस्थित सभी लोगों ने खड़े होकर राष्ट्रगान गाया और देश के प्रति अपने निष्ठा व्यक्त की। इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों को नमन किया। इस अवसर पर मदरसे के प्रिंसिपल कारी मो. इफ्तेखार अशरफी, मदरसे के सदर मो. इरशाद खां, कारी अब्दुल गफ्फार, इशहाक सैफी, शब्बीर हुसैन, मो. आरिफ, अमीर अहमद, शकील सैफी, साजिद अंसारी मो. मुबीन, ई. पंकज यादव, एड. कपिल देव समेत बड़ी तादात में लोगों ने ध्वजारोहण में शिरकत की।
Budaun Amarprabhat