Breaking News

बाबा इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

Spread the love

बिल्सी। नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में तिरंगा फहराकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन नरेंद्र बाबू वार्ष्णेय, डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, निदेशिका साधना वार्ष्णेय और प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को याद किया। शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। ‘वंदे मातरम्’, ‘भारत माता की जय’ और ‘जय हिंद’ के नारों से विद्यालय परिसर गूंज उठा।

चेयरमैन नरेंद्र बाबू वार्ष्णेय ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में देशभक्ति, अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, निदेशिका साधना वार्ष्णेय और प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के महत्व और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रशासक अमित माहेश्वरी सहित शिक्षकगण मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

हत्या के मामले में दोषी को आजीवन कारावास, छह आरोपी बरी

Spread the loveबदायूं। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बदायूं पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते हत्या …