Breaking News

वृद्धाश्रम में भाजपा नेत्री ममता शाक्य ने फहराया तिरंगा

Spread the love

बदायूं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऋषि आश्रम शुभ सेवा संस्थान द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में देशभक्ति और उत्साह के साथ समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेत्री ममता शाक्य ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस दौरान वृद्धाश्रम में मौजूद बुजुर्गों ने भी देश के प्रति सम्मान और गौरव व्यक्त किया।

संस्था के अध्यक्ष वेदव्यास शर्मा ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में डॉ. कृष्णपाल सिंह तोमर, सत्य प्रकाश शाक्य, गंगासहाय मौर्य, रामप्रकाश शर्मा, गोविंद शर्मा, रामकिशोर शर्मा, हरिओम, पन्नालाल, अनुज तोमर, नरेश शाक्य, नरेश पाल, प्रिंस माहेश्वरी, ओमवीर झा और वरुण शंखधर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। समारोह के दौरान देशभक्ति का माहौल बना रहा और सभी ने राष्ट्र की एकता व अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत महिला सुरक्षा चौपाल का आयोजन,

Spread the loveमिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत महिला सुरक्षा चौपाल का आयोजन, हेल्पलाइन नंबरों …