
बिल्सी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेत्री ममता शाक्य ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले नगला दम्पति निवासी वीर शहीद सुरेंद्र कुमार सिंह के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने शहीद के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी पुष्पा देवी को शॉल ओढ़ाकर आत्मीय सम्मान किया।
ममता शाक्य ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों का बलिदान सदैव याद रखा जाएगा। शहीद परिवारों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि वीर शहीदों की कुर्बानी देशवासियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती है।
इस अवसर पर बिल्सी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राहुल देव शाक्य, मंडल महामंत्री वरुण शंखधार, भाजपा युवा मोर्चा बिल्सी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज गौड़, मंडल उपाध्यक्ष राम मोहन पाठक सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। शहीद परिवार के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए सभी ने वीर जवान के बलिदान को नमन किया।
Budaun Amarprabhat